गोवा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स कमिटी के सदस्यों की मुख्यमंत्री से विशेष मुलाकात



गोवा, 15 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गोवा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष राजतिलक नाइक सहित कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री डॉ• प्रमोद सावंत ने गुरुवार को पोरवोरिम में गोवा विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में विशेष मुलाकात की। गोवा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष ने पत्रकारों से संबंधित कई मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री श्री सावंत ने पत्रकारों के मुद्दों को सुलझाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई और कार्यकारी समिति को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने समिति को यह भी बताया कि वह संघ द्वारा उठाए गए विभिन्न चिंताओं को हल करने के लिए गोवा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के कार्यकारी समिति तथा सूचना और प्रचार विभाग के अधिकारियों के साथ एक विशेष संयुक्त बैठक करेंगे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News