मौजूदा गोडसे गांधी के हिन्दुस्तान को खत्म कर रहे हैं : असदुद्दीन ओवैसी



औरंगाबाद-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गोडसे ने तो गांधी को गोली मारी थी, मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिन्दुस्तान को खत्म कर रहे हैं। जो गांधी को मानने वाले हैं, उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अजीज को बचा लो।

वहीं गांधी संग्रहालय के निदेशक केरकर गांधी जयंती पर सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस देश में गौमांस रखने के लिए लोगों को पीट पीट कर मार डाला जाता है और बुद्धिजीवियों को अपने विचार जाहिर करने पर मार दिया जाता है, उसे महात्मा गांधी को अपना राष्ट्रपिता नहीं कहना चाहिए। केरकर ने इसके साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा कि गांधी उस देश के राष्ट्रपिता कैसे हो सकते हैं जो उनकी शिक्षाओं के खिलाफ काम कर रहा है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News