संजीवनी महिला समिति ने जरूरतमंद महिलाओं को दी राशन सामग्री



सोनभद्र-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के खड़िया क्षेत्र की संजीवनी महिला समिति ने नवरात्रि के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं की मदद की है। संजीवनी महिला समिति की अध्यक्षा ममता पाण्डेय की अगुवाई में समिति की सदस्याओं ने शनिवार को खड़िया क्षेत्र के आस-पास की महिलाओं को राशन दिया। खड़िया अधिकारी मनोरंजन गृह में आयोजित राशन वितरण से 60 जरूरतमंद महिलाएं लाभान्वित हुईं।

श्रीमती पाण्डेय ने सभी महिलाओं को नवरात्रि की बधाई दी और उनके कल्याण की कामना की। साथ ही, महिलाओं को भविष्य में भी संजीवनी महिला समिति की ओर से हर संभव सहयोग देते रहने का आश्वान दिया।

राशन वितरण में संजीवनी महिला समिति की शहनाज़ गोरी, रेनू सिंह सहित समिति की अन्य सदस्याओं ने सहयोग दिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News