ज्वलंत पथ प्रदर्शक नाट्य दल हसनापुर द्वारा हुआ रामलीला का आयोजन



हसनापुर/सरेनी,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● युवा विकास समिति ने कमेटी व कलाकारों को किया सम्मानित

सरेनी ब्लाक क्षेत्र के हसनापुर गांव में ज्वलंत पथ प्रदर्शक नाट्य दल द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे और अंतिम दिन का आरंभ राम दरबार की आरती के साथ हुआ। उसके बाद अशोक वाटिका में सीता और हनुमान संवाद एवं उसके उपरांत हनुमान और रावण के सैनिकों के बीच हुए द्वंद के बाद मेघनाद के द्वारा हनुमान को पकड़कर रावण के दरबार में प्रस्तुत किया गया। रावण, हनुमान, विभीषण और मेघनाद के संवाद के उपरांत हनुमान द्वारा लंका दहन किया गया। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।हनुमान का रोल कर रहे सचिन तिवारी, रावण के रोल में प्रदीप चौधरी, मेघनाद के रोल में अखिलेश त्रिपाठी आदि कलाकारों ने अपने सजीव व जीवंत अभिनय से उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

रामलीला के समापन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांतीय नेता दीप प्रकाश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि युवा विकास समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ त्रिवेदी रहे।

युवा विकास समिति के संरक्षक दीपप्रकाश शुक्ला ने रामलीला के बुजुर्ग व युवा कलाकारों को उनके सक्रिय, बेहतरीन योगदान के लिए शाल ओढ़कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में दीप प्रकाश शुक्ला ने हसनापुर और आस-पास के अन्य क्षेत्रीय लोगों के उत्साह व योगदान की सराहना की और कलाकारों के जीवंत अभिनय व उनकी मेहनत को सराहते हुए पूरी कमेटी को शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ल ने आगे से प्रत्येक वर्ष इस रामलीला के आयोजन को और बृहद स्तर पर किये जाने के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की घोषणा भी की।

इसके उपरांत युवा विकास समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कलाकारों व सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को युवा विकास समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News