करतारपुर दर्शन के लिए बिना पासपोर्ट आ सकेंगे भारतीय श्रद्धालु : इमरान खान



नई दिल्ली,
इस्लामाबाद,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए पासपोर्ट की जरुरत नहीं होगी।

इमरान खान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत से करतारपुर आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए मैंने दो शर्तों को छोड़ दिया है। पहला कि उनके पास पासपोर्ट होना जरूरी नहीं, सिर्फ एक वैध आईडी ही काफी है। दूसरा कि उन्हें दस दिन पहले एडवांस में रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरुरत नहीं होगी। उद्घाटन के दिन किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी। गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिन पर भी श्रद्धालुओं से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

ज्ञात हो कि अन्य दिन पाकिस्तान प्रत्येक श्रद्धालु से 20 डॉलर सेवा शुल्क लेगा। कॉरिडोर सुबह से लेकर शाम तक खुला रहेगा। सुबह तीर्थयात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को उसी दिन लौटना होगा। कॉरिडोर पूरे साल संचालित होगा, सिर्फ अधिसूचित दिनों को छोड़कर, जिसकी सूचना अग्रिम तौर पर दी जाएगी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News