आरएसएस ने नितिन गडकरी को सौंपा शिवसेना से विवाद सुलझाने का जिम्मा !



मुम्बई-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एक ओर शिवसेना के नेता और सामना के संपादक संजय राउत लगातार कह रहे हैं कि राज्य में उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने दावे पर अडिग है कि महाराष्ट्र में सरकार देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में ही बनेगी। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से लेकर अबतक सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में गतिरोध जारी है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य में सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई।

न्यूज़18 को मिली एक्सक्लूजिव जानकारी के अनुसार राज्य में 7 या 8 नवंबर को नई सरकार शपथ ले सकती है।

वहीं महाराष्ट्र में मौजूदा हालात को संभालने के लिए आरएसएस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कमान सौंप सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नितिन गडकरी को शिवसेना और भाजपा को एक मंच पर साथ लाने आगे भेजा जा सकता है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News