महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनेगी और 5 साल तक चलेगी : शरद पवार



मुम्बई-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनेगी और 5 साल तक चलेगी। गठबंधन सरकार के लिए धर्मनिरपेक्षता जरूरी है। श्री पवार ने कहा कि हम धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बनने की प्रकिया जारी है। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार शाम को बैठक की। इसमें सरकार बनाने के लिए न्यूतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।

इस कमेटी में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के 5-5 सदस्य रखे गए हैं। सूत्र बताते हैं कि गठबंधन से पहले कांग्रेस चाहती है कि शिवसेना कट्टर हिंदुत्व के मुद्दे के बजाय धर्मनिरपेक्षता पर भरोसा दे। बताया जा रहा है कि सरकार गठन के लिए 17 सितंबर को कांग्रेस और एनसीपी के नेता दिल्ली में बैठक कर सकते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News