कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना कभी नहीं करनी चाहिए : अशोक गहलोत



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा को कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस का डीएनए भारत के संस्कार, संस्कृति, परंपराओं के साथ मेल खाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता क्या कहते है और क्या करते उसमें फर्क लोगों को महसूस होने लगा है और जनता ने अब इनको अस्वीकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब पूरे देश में एक बात और महसूस हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, तो गुजरात चुनाव के बाद कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनाव और अब हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव में जनता ने उनकों सबक सिखा दिया कि कांग्रेस मुक्त भारत की बाते करने की कभी कल्पना मत करो।

उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कहता हूं कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद कभी ना कभी मुक्त हो जायेंगे। कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं हो सकता क्योंकि कांग्रेस का डीएनए भारत के संस्कार, संस्कृति, परम्परा के साथ मेल खाता है, उसी रूप में देश को आजाद करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया और जवाहर लाल नेहरू जैसे व्यक्तित्व के लोग जेल में बंद रहे।

गौरतलब है कि राजस्थान में 2105 सीटों पर हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 961 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी प्रकार भाजपा ने 737, बीएसपी 16, सीपीआईएम 3, एनसीपी 2 तथा निर्दलीयों के खाते में 386 सीटें आई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News