महाराष्ट्र : भाजपा के साथ नहीं जाने की विधायकों ने ली शपथ



मुम्बई-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के खिलाफ एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के विधायकों की परेड हुई। इसके लिए तमाम विधायक होटल हयात पहुंचे। इस परेड में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल सहित कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। परेड के दौरान तमाम विधायकों ने भाजपा के साथ नहीं जाने की शपथ ली। साथ ही तमाम विधायकों ने अंबेडकर जिंदाबाद के नारे लगाए।

एनसीपी प्रमुख शरद पंवार ने कहा कि यहां पर हम महाराष्ट्र की जनता के लिए एकजुट हुए हैं। प्रदेश में बिना बहुमत वाली सरकार का गठन हुआ है। कर्नाटक, गोवा, मणिपुर में भाजपा के पास बहुमत नहीं था, लेकिन फिर भी भाजपा ने यहां सरकार बनाई। हमे बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है वह आदेश जारी नहीं कर सकते हैं। फ्लोर टेस्ट के दिन मैं 162 से अधिक विधायक लेकर आउंगा।

वहीं अशोक चव्हाण ने कहा कि हम यहां पर सिर्फ 162 नहीं बल्कि 162 से अधिक हैं। हम सभी लोग सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन की अनुमति दी। राज्यपाल को हमे सरकार बनाने के लिए न्योता देना चाहिए।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News