लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति बने बीएचयू के प्रो• आलोक राय



लखनऊ-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के प्रबंध संस्थान के प्रोफेसर आलोक राय को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रोफेसर आलोक राय को कुलपति पद पर 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।

बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो• एस• पी• सिंह का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था जिसके बाद अब राज्यपाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रो• आलोक राय ने कहा कि यह बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी एवं संकटमोचन जी के आशीर्वाद और महामना पं• मदन मोहन मालवीय जी का दिया हुआ प्रसाद है। मेरी कोशिश रहेगी की महामना के मूल्यों के साये में लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में शैक्षिक उन्ययन को ऊंचाई दूं मेरी यही मंशा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News