बरेली की सीविका ने खुद तलाशी अपनी मंजिल



--प्रदीप फुटेला,
सम्पादक-कुमाऊँ केसरी, उत्तराखंड।
बरेली-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बरेली की रहने वाली सीविका का सपना था कि वह भी फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे पर नजर आए, इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की। परिवार का सपोर्ट न होने के बावजूद उसने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी मंजिल खुद तलाश की है।

सीविका अली खान ने सबसे पहले 2017 में मिस खूबसूरत इंडिया में पार्टिसिपेट किया जिसमें वह सेकेंड रनर अप रही लेकिन सीविका में मॉडलिंग का जुनून बरकरार रहा। वह खुद को साबित करना चाहती थी जो कि एक बड़ी चुनौती थी। परिवार वालो ने भी मॉडलिंग को पसंद नहीं किया जिससे उसका सपना टूटने लगा लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और मॉडलिंग में कैरियर बनाने के लिए जुटी रही जो कि उसका सपना था। सीविका ने परिवार के विरोध के बावजूद एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखा जिसमें उसे सफलता भी मिली। शीघ्र ही लबों का सफर नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी बनाई जिसका एक गाना 14 फरवरी को रिलीज हो रहा है। सीविका ने एक मूवी में भी अभिनय किया है जो रुद्रपुर, मुरादाबाद, कानपुर, दिल्ली, गाज़ियाबाद समेत कई स्थानों पर एक साथ रिलीज हुई।

सीविका ने एक मुलाकात में बताया कि उसका सपना अब धीरे धीरे सच होने लगा है। उसे कई अन्य फिल्मों से भी ऑफर मिले हैं। शीघ्र ही उस पर भी काम शुरू होने वाला है। उसका कहना है कि वह अपनी उपलब्धि से बेहद खुश है अब उसे परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News