वाराणसी : मिला कोरोना वायरस का दूसरा मरीज पाजिटिव, हडकंप



--हरेन्द्र शुक्ला, डेली वर्ल्ड रिपोर्टर,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दूसरा कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने से हडकंप मच गया। कोरोना पाजिटिव पाये जाने वाला युवक शिवपुर थाना क्षेत्र के छतरीपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। वह नौकरी के लिए जून 2019 में जबेल अली शहर यूएई गया था, वहाँ कॉल सेन्टर में नौकरी करता था। वह 20 मार्च 2020 को शारजाह से वाराणसी सीधी फ्लाइट से आया और एयरपोर्ट से टैक्सी से घर गया।

जिलाधिकारी कौशल राज़ शर्मा ने बताया कि कोरोना पाजिटिव पाये जाने वाला युवक घर में पूरी तरह क्वारंटाइन रहा। उसकी पत्नी को 3 दिन पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई वह वहाँ भी नहीं गया। उसके गले में खराश थी इसलिए पं• दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल दिखाने गया था, वहां उसका 27 मार्च को सैंपल लिया गया था जो बीएचयू में जांच के बाद 28 मार्च को पॉजिटिव पाया गया। इसके परिवार में पत्नी बच्चे के अलावा माता, पिता, भाई व भाभी है। इसके घर के लोगों को होम क्वारंटाइन कराया जा रहा है। कल इनके सैंपल लिए जाएंगे। इस प्रकार वाराणसी में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है। लगभग 200 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News