31 अक्टूबर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार 30 अक्टूबर 2017 को भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 58.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 27 अक्टूबर 2017 को दर्ज कीमत 57.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 30 अक्टूबर 2017 को बढ़कर 3826.21 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 27 अक्टूबर 2017 को यह 3770.27 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 30 अक्टूबर 2017 को मजबूत होकर 64.93 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 27 अक्टूबर 2017 को यह 65.09 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।