वाराणसी जनपद में बीएचयू से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार 5 नए लोगों को कोरोना पोस्टिव पाया गया है : जिलाधिकारी



--हरेन्द्र शुक्ला,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● नक्की घाट नया हॉट स्पॉट और बफर जोन बनाया जा रहा है : कौशल राज शर्मा

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी जनपद में बीएचयू से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार 5 नए लोगों को कोरोना पोस्टिव पाया गया है। पांचों का सबंध दिल्ली की जमात या उनके व्यक्तियों से है। इनमें से 3 व्यक्ति क्रमशः मदन पुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति व नक्की घाट निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति जमात में शामिल थे। इन तीनों का पहला टेस्ट नेगेटिव आया था और इन सहित 27 जमात के लोगों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेन्टर पर ही रखा हुआ है। इन सब जमात के लोगों का दोबारा टेस्ट हुआ था। बाकी बचे 24 जमात के लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है। इन तीनों पॉजिटिव को अब वापिस दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा 2 और व्यक्ति एक 19 वर्षीय लड़का तथा एक 21 वर्षीय लड़की हैं। ये दोनों पांडे हवेली के एक ही घर के निवासी हैं। जमात में शामिल तेलंगाना की 5 महिलाएं इनके घर 2 दिन तक रुकी थीं। जमात के लोग जिस भी मस्जिद या घरों में रुके थे उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई थी। इसी के अंतर्गत इनके सैम्पल लिए गए थे। इन दोनों को भी दीन दयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया है। नक्की घाट निवासी के अलावा चार केस मदन पुरा के हॉटस्पॉट से ही संबंधित हैं।

पांडे हवेली और जमात के नए पॉजिटिव व्यक्ति का घर और मस्जिद इस हॉटस्पॉट के बफर जोन में हैं तथा कुछ दिन पूर्व लगवाई गयी बैरिकेडिंग के अंदर ही है। पहले से मदन पुरा हॉटस्पॉट में एक स्थानीय और एक कर्नाटक का जमात में शामिल व्यक्ति, कुल 2 केसेस पॉजिटिव थे। अब ये 4 भी उसी हॉट स्पॉट में शामिल है। इससे इस हॉट स्पॉट के कुल पॉजिटिव केसेस बढ़ कर 6 हो गए हैं। अब नक्की घाट नया हॉट स्पॉट और बफर जोन बनाया जा रहा है। इसको मिला कर कुल हॉटस्पॉट व बफर जोन 5 हो जाएंगे।

इसके साथ जमात में शामिल 2 व्यक्ति, एक मदन पुरा निवासी और एक कर्नाटक का (दोनो मदन पूरा में कॉउंटेड ) और इसके अलावा एक लोहता का, कुल 3 व्यक्तियों की द्वितीय सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव आ गई है। ये तीन अब कोरोना पॉजिटव नही रहे।

आज वाराणसी में कुल पॉजिटिव केसेस की संख्या 14 हो गई है। जिनमें 5 केस ठीक हो गए हैं। 1 की मृत्यु हुई है और 8 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News