मालवीय उद्यमिता केंद्र, आईआईटी बीएचयू की महत्वपूर्ण पहल



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आईआईटी बीएचयू के मालवीय उद्यमिता केंद्र ने चिकित्सा विज्ञान संस्थान की कोविड-19 प्रयोगशाला को विसंक्रमित करने हेतु पराबैगनी किरणों के विकिरण आधारित तकनीक से सुसज्जित किया है। ये उपकरण शताब्दी सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक के प्रथम तल पर स्थित प्रयोगशला में लगाया गया।

जैसा कि विदित है कि कोरोना वायरस पराबैगनी किरणों के 2400-3000 माइक्रो वाट सेकंड पर वर्ग सेमी• की खुराक से निष्क्रिय हो जाता है अतः उसी तकनीक पर आधारित उपकरण चिकित्सा विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला में लगाया गया है, जिससे कार्य के उपरांत प्रयोगशाला को करीब दो घण्टे तक पराबैगनी किरणों से विसंक्रमित किया जा सकेगा और कर्मचारियों को इस महामारी से बचाया जा सकेगा।

सिस्टम के ऑन होने के बाद प्रयोगशाला में किसी का भी प्रवेश वर्जित होगा क्योंकि यह विकिरण उनको भी नुकसान पहुंचा सकता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News