बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, नहीं रहें ऋषि कपूर



मुम्बई-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● ऋषि कपूर ने मुम्बई के अस्पताल में तोड़ा दम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई के अस्पताल में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ऋषि के जाने बाद वह टूट गए हैं।

बता दें कि अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें बुधवार सुबह मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था, तब तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर के बारे में यह जानकारी दी थी।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुम्बई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं - रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।

फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। उन्होंने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया। बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड की कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दीं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया। अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए थे। ऋषि कपूर को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News