01 नवम्बर। प्रमुख दक्षिणी कमान में जनरल ऑफिसर कमांडिंग और मेकेनाइज्ड इंफैन्ट्री रेजिमेंट के कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल पी• एम• हारिज ने 30 अक्टूबर 2017 को अपने संबद्ध नौसेना पोत आईएनएस घड़ियाल का दौरा किया। उन्होंने जहाज पर सवार सभी नौसेनाकर्मियों की प्रतिबद्धता और कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की। उन्होंने उनका आह्वान किया कि वे इसी तरह सहयोग बनाए रहें और बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।
आईएनएस घड़ियाल के साथ मेकेनाइज्ड इंफैन्ट्री रेजिमेंट की संबद्धता का कार्य तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल पी• सी• जोशी ने जनवरी 1999 में शुरू किया था और 24 फरवरी 1999 को उसे मंजूरी दी गई थी। आईएनएस घड़ियाल भारतीय नौसेना का दूसरा लैंडिंग शिप टैंक (लार्ज) व्हेकिल है। यह जमीन और पानी दोनों जगह काम करता है। यह मेकेनाइज्ड इंफैन्ट्री के साथ जुड़ा हुआ है और दोनों एक-दूसरे का बराबर सहयोग करते हैं।