छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे राष्ट्रपति



04 नवम्बर। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 5 और 6 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। भारत के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के पश्चात इस राज्य का उनका यह प्रथम दौरा होगा।

राष्ट्रपति 5 को रायपुर में अपने कार्यक्रमों की शरूआत शहीदी स्मारक स्थल पर श्रद्धान्जलि अर्पण से करेंगे। बाद में इसी दिन वह नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भाग लेंगे और इसे संबोधित करेंगे।

वहीं 6 नवंबर को राष्ट्रपति गुरू घासीदास जैतखम जाएंगे और दिल्ली के लिए प्रस्थान से पहले गिरोधपुरी में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन में भाग लेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News