08 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम को एशियाई परिसंघ महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "एएसबीसी एशियाई कन्फेडरेशन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए मैरी कॉम को बधाई। भारत आपकी उपलब्धि पर उत्साहित है।"
●☆● प्रधानमंत्री ने चेन्नई को यूनेस्को के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में शामिल होने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई को यूनेस्को के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में शामिल होने पर चेन्नई के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "चेन्नई के लोगों को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में अपनी समृद्ध संगीत परंपरा के लिए शामिल किए जाने पर बधाई। हमारी समृद्ध संस्कृति में चेन्नई का योगदान अनमोल है। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।"