विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 39 वैज्ञानिकों के नाम



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ कुलपति ने दी विश्वविद्यालय परिवार को बधाई

■ वैज्ञानिकों की अथक मेहनत से हासिल हुई ये उपलब्धि

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के 39 वैज्ञानिकों ने विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। ये उपलब्धि इस बात का द्योतक है कि उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापरक शोध व अनुसंधान की दिशा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय श्रेष्ठतम मानक स्थापित कर रहा है एवं अपने समकक्षों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। कुलपति (प्रभारी) प्रो. वी. के. शुक्ला ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को बधाई दी है।

कुलपति ने कहा है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के इन वैज्ञानिकों ने अपने बेमिसाल कार्य और अथक परिश्रम से इस विश्व स्तरीय सूची में जगह बनाई है, इससे एक परिवार के रूप में व एक वैश्विक संस्थान के रूप में हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ख्याति और प्रतिष्ठा के नए शिखर छूने की काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की यह यात्रा इसी तरह जारी रहनी चाहिए ताकि जल्द ही हम विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में जगह बनाते हुए और आगे की रैंकिंग हासिल करें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News