3 जनवरी से 9 जनवरी तक एचआईवी एड्स, रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजन, रेड रिबन क्लब और उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक एचआईवी एड्स, रक्तदान जागरूकता हेतु आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आईकॉनिक वीक का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत आज राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में ट्रेनिंग फॉर ट्रेनर्स एचआईवी एड्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के क्षेत्रीय रक्तअधिकोष के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के सिंह ने एचआईवी एड्स के संक्रमण के कारण, जागरूकता और निदान विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। द्वितीय सत्र में रक्त अधिकोष के डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने रक्तदान के वैज्ञानिक पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने रक्त, रक्त वर्ग और रक्तदान के लिए सावधानियां विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एचआईवी एड्स जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्य महिला पीजी कॉलेज की प्रियंका जायसवाल को प्रथम, वसंता कॉलेज फॉर वूमेन राजघाट की श्रेष्ठा राय और स्वाति को द्वितीय तथा वसंत कन्या महाविद्यालय की श्रेया चतुर्वेदी और महिला महाविद्यालय की प्रियांशु कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित एड्स जागरूकता प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों/संकायों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को ने हिस्सा लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News