केंद्रीय भंडारण निगम ने 53.14 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक प्रदान दिया



▪☆▪ केंद्रीय भंडारण निगम ने 53.14 करोड़ रु. के लाभांश का चेक राम विलास पासवान को प्रदान दिया

15 नवम्बर। केंद्रीय भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक हरप्रीत सिंह ने माननीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव रवि कांत की उपस्थिति में दिनांक 15 नवम्‍बर को निगम की पूंजी में भारत सरकार के 55 प्रतिशत के अंश पर 53.14 करोड़ रुपये का लाभांश चैक प्रदान किया। मंत्रालय एवं निगम के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री पासवान ने वर्ष 2016-17 में निगम को बेहतर कार्यनिष्‍पादन के लिए बधाई दी।

केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्‍ल्‍यूसी) ने वर्ष 2016-17 के दौरान 1606 करोड़ रुपए का टर्नओवर प्राप्‍त किया। निगम ने 231 करोड़ रुपये का कर पश्‍चात-लाभ (पीएटी) अर्जित किया जिसमें पिछले वर्ष से 16.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2016-17 के दौरान केंद्रीय भंडारण निगम ने 103 करोड़ रुपये के पूँजी व्‍यय के साथ 95000 मे•टन की अतिरिक्‍त भंडारण क्षमता का निर्माण किया।

केंद्रीय भंडारण निगम ने वर्ष 2016-17 के लिए अपनी प्रदत्‍त पूंजी का 142 प्रतिशत की दर से लाभांश घोषित किया जबकि पिछले वर्ष 88 प्रतिशत का भुगतान किया गया था। यह निगम द्वारा अपने अंशधारियों को भुगतान किया गया अधिकतम लाभांश है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News