17 नवम्बर। संसद सदस्य डा• मुरली मनोहर जोशी की अध्क्षता में बनी प्राक्कलन समिति (लोकसभा) ‘शिक्षा’ विषय की जांच कर रही है और अपनी राय लोकसभा को प्रस्तुत करेगी। समिति ने विषय के महत्व पर विचार करते हुए ‘शिक्षा’ विषय पर विशेष रूप से उच्च शिक्षा के संदर्भ में व्यक्तियों/विशेषज्ञों/जनसाधारण/संस्थान/संगठन और हितधारकों तथा अन्य संबद्ध लोगों से विचार/सुझाव प्रतिवेदन आमंत्रित किया है।
उपरोक्त विषय पर अपने विचार/सुझाव भेजने के इच्छुक हिंदी या अंग्रेजी में लिखित प्रतिवेदन निदेशक लोकसभा सचिवालय को कमरा न0-422 चौथी मंजिल संसद भवन ऐनक्सी नई दिल्ली-110001 को या फैक्स न0 -011-23019582 या ई-मेल comestimate@sansad.nic.in पर विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक महीने के अंदर भेज सकते हैं।
समिति को प्रस्तुत प्रतिवेदन समिति के रिकोर्ड का हिस्सा होगा और ‘गोपनीय’ माना जाएगा। यह किसी में वितरित नहीं होगा। वितरण की कार्रवाई समिति के विशेषाअधिकार का उल्लंघन माना जाएगा। प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के अतिरिक्त समिति के समक्ष उपस्थित होने के इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे इस बारे में समिति के विचार के लिए सूचित करें। लेकिन इस संबंध में समिति का निर्णय अंतिम होगा।