पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा 20 नवम्बर संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 17 नवंबर 2017 को 60.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 16 नवंबर 2017 को दर्ज कीमत 60.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 17 नवंबर 2017 को कम होकर 3908.55 रुपये प्रति बैरल हो गई जबकि 16 नवंबर 2017 को यह 3954.83 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 17 नवंबर 2017 को मजबूत होकर 64.85 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ जबकि 16 नवंबर 2017 को यह 65.30 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।