पाल्क की खाड़ी में मत्स्य पालन नौका जेहोवाह जिरेह



22 नवम्बर। तमिलनाडु के कुछ मीडिया चैनलों द्वारा पाल्‍क की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली नाव जेहोवाह जिरेह की कथित घटना के बारे में गलत और भ्रामक रिर्पोटिंग के संबंध में ब्‍यौरा निम्‍नलिखित है :

कुछ मीडिया चैनलों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कोस्‍ट गार्ड स्‍टेशन कमांडर ने स्‍पष्‍ट कहा है कि कोस्‍ट गार्डशिप उनकी कमान में नहीं है अत: वह इस संबंध में न ही पुष्टि कर सकते हैं न ही नकार सकते हैं। यह स्‍पष्‍ट है कि जिहोवाह जिरेह में मछुआरों पर किसी प्रकार के हमले अथवा गोलीबारी पर अधिकारी ने कोई वक्‍तव्‍य नहीं दिया है।

14 नवम्‍बर, 2017 की तटरक्षक की प्रेस विज्ञप्ति में पहले से स्‍पष्‍ट बताया गया है ‘’पाल्‍क की खाड़ी में जेहोवाह जिरेह, मछली पकड़ने वाली नाव पर भारतीय तटरक्षक द्वारा हमले अथवा गोलीबारी का कोई आधार नहीं है। तमिलनाडु में कुछ मीडिया समूहों द्वारा दी गई गलत जानकारी, माननीय रक्षा मंत्री के वक्‍तव्‍य पर संदेह करना है जिसमें उन्‍होने कहा है कि मछुआरों पर कोई गोलीबारी नहीं की गई। चैनल द्वारा दी गई यह जानकारी बेहद निंदनीय है। अत: सभी संबद्ध पक्षों के लिए आवश्‍यक है कि टिप्‍पणी देने से पहले तथ्‍यों की जांच कर लें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News