केंद्रीय गृहमंत्री अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति की 12वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे



24 नवम्बर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 25 नवम्बर को नई दिल्ली में अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति की 12वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। इसके सदस्यों में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त एवं कार्पोरेट कार्य मंत्री अरुण जेटल, सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश राज्यों के मुख्यमंत्री इसके सदस्य हैं।

● बैठक में केंद्र-राज्य संबंधों के बारे में पंछी आयोग की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा।

केंद्र-राज्य परिषद की 11वीं बैठक 11 वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष 9 अप्रैल को हुई थी। एक ही वर्ष में दो बार स्थायी समिति की बैठकें बुलाने से पता चलता है कि केंद्र-राज्य संबंधों में सामंजस्य को बढ़ावा देने को सरकार कितना महत्व देती है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News