---एस• के• मणि, कानपुर, 25 अप्रेल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे 29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कानुपर स्थित जेड स्क्वायर माल रोड़ पर सम्भागीय परिवहन विभाग व टैफिक विभाग के संयुक्त तत्वाधन में हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता को लेकर जागरूकता व स्टीकर्स लगाओं अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी व आरटीओ विभाग के संयुक्त त्त्वाधान में किया गया।
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के तहत पूरे देष में 29वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के तृतीय दिन आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कैम्प का आयोजन जेड स्क्वयर चैराहे पर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कानपुर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह व एसपी टैफिक सुशील कुमार रहे है।
जागरूकता कार्यक्रम के शुभारम्भ के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परिवहन विभाग समेत सभी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के अनुसार कार्य रहे है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना ही हम सभी का लक्ष्य है। जागरूकता होने से मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और नियमो का पालन भी सुचारू रूप से होगा। इस सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में पी• पीएन काॅलेज की 54 व 55 एनसीसी बटालियन के कैडाटो ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के शुभाररम्भ से पूर्व एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय प्रभात पाण्डेय ने कैडटों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने के लिये लोगों को जागरूक करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने एनसीसी कैडटों का चार ग्रुप बना कर आने-जाने वाली गाड़ियों में स्टीकर्स लगा कर उन्हें जागरूक करने की पहल के लिये प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर लोग स्वयं दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते है। श्री पाण्डये ने कहा कि जागरूकता आने से मार्ग दुर्घटनाओं में काफी कमी आयेगी और लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो कर टैफिक नियमो का पालन करेंगे।
इस मौके पर परिवहन उपायुक्त कानपुर परिक्षेत्र चुन्नीलाल प्रजापति, आरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह, एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी, एआरटीओ प्रथम पी• के• सिंह, एआरटीओ द्वितीय सुरेष चन्द्र वर्मा, पीटीओ विनोद शुक्ला, वरिष्ठ सहायक कमेलश बाजपेयी समेत विभाग के स्टाॅफ मौजूद रहें।
● बच्चे है देश का भविष्य
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने एनसीसी कैडटों को सम्बेाधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चें है और आने वाले समय में देश की नैतिक जिम्मेदारी का भार उन्हें ही उठाना है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सम्भागीय परिवहन विभाग की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर सरकार काफी गम्भीर है और इसे गम्भीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस अभियान का संचालन किया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हो और मार्ग र्दुघटनाओं का शिकार न हो।
● यातायात विभाग करेगा पूरा सहयोग
29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एसपी टैफिक सुशील कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिये यातायात विभाग पूरी तरह से सहयोग करेगा और समय-समय पर यातायात विभाग अभियान चला कर सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को लोगों को समझायेगा।