वाराणसी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया



---पंकज चतुर्वेदी, वाराणसी, 28 अप्रैल 2018 इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वाराणसी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया कि कक्षा 8 तक के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगा पर स्कूलों ने जिलाधिकारी के आदेश का कोई अनुपालन नहीं किया। बनारस के लगभग सभी बड़े स्कूलों में पुराने समय सारिणी से ही कक्षाओं का संचालन हुआ।

आज सेन्ट मेरीज़ कॉन्वेंट स्कूल कैंटोनमेंट में जो कि बनारस का बहुत ही प्रतिष्ठित और पुराना स्कूल है, यही देखने को मिला कि यहाँ कक्षाएं 11: 45 तक चलती रही जबकि अभिभावक अपने बच्चों को लेने 11:00 बजे ही पहुंच गए थे। अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला कि हमलोग अपना काम धाम छोड़कर अपने अपने बच्चों को लेने तय समय पर आये हैं पर जिलाधिकारी के आदेश को विद्यालय ठेंगे पर रख रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News