---एस• के• मणि, कानपुर, 28 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
एसी/ एसटी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन बीएसएनएल कानपुर से सी•एच•क्यू• गवर्निग बॉडी ने डी राम को प्रतिनिधि चुने जाने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में डी राम को भगवान बुद्ध की पीतल की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश पूर्वी की परिमंडल सचिव सुशीला गौतम कानपुर बीएसएनएल दूरसंचार जिला के उप लाइजन आफिसर आर सी चक, जिला अध्यक्ष आर बी गौतम, जिला सचिव इंदिरा बुनकर एवं आर एस संखवार आदि की उपस्थिति सभा में रही।