पत्रकारिता के बिना जनतंत्र की कल्पना नहीं : उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष



लखनऊ, 02 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● पत्रकारिता के बिना जनतंत्र की कल्पना नहीं : हृदय नारायण दीक्षित, विधान सभाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश

● छात्र जीवन से ही हमने शिवेन्द्र में जुझारू व्यक्तित्व देखा है : उपेन्द्र तिवारी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार

● लेखकों- पत्रकारों, व समाज के तमाम प्रतिष्ठित लोगों से खचाखच भरा रहा यू.पी.प्रेस क्लब

दिनांक 23 अप्रैल 2018 को लखनऊ के यू•पी• प्रेस क्लब में आयोजित 'नई पीढ़ी' समाचारपत्र के एक दशकीय पारी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि पत्रकारिता के बिना जनतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती, और पत्रकारों का कर्तव्य है की समाज में सकारात्मकता को आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनो जरूरी है असहमति होने पर बुरा मानना ठीक नहीं।

अपने उद्बोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया को कृष्ण पक्ष के अलावा शुक्ल पक्ष को उजागर करने का आह्वान किया।

प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपने छात्र जीवन के दिनों को स्मरण करते हुये कहा कि शिवेन्द्र को हम लोग हिन्दू हास्टल में भोला भाई के नाम से बुलाते थे, मै इनके जुझारू व्यक्तित्व से आरम्भ से ही परिचित हूँ।

इस अवसर पर "नई पीढ़ी फाउंडेशन" , "नई पीढ़ी पोर्टल" व "नई पीढ़ी सर्विसेज" का विधानसभा अध्यक्ष ने उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान "नई पीढ़ी" की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार पी• बी• वर्मा को 'पत्रकारिता गौरव सम्मान', समाज सेवी नीरजा द्विवेदी को 'समाज रत्न सम्मान', वेक्टेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (नोयेडा) की डायरेक्टर सारिका बाहेती को 'नारी रत्न सम्मान', सफल उद्यमी और आल इंडिया सिंधी कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनदास लधानी को 'उद्योग रत्न' और चिकित्सा - शिक्षा के क्षेत्र में 'डॉ• ऋचा मिश्रा को 'चिकित्सा शिक्षा रत्न सम्मान' तथा उभरते लेखक सुखद राम पांडेय को 'लेखक रत्न सम्मान' से विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनसा पांडेय के आग्रह पर मनसा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित व हिन्दी सामना मुम्बई के वरिष्ठ स्तम्भकार राजेश विक्रांत व दैनिक संमार्ग कोलकता के मुख्य उपसंपादक कमलेश पांडेय द्वारा संपादित पुस्तक "लेखन - पत्रकारिता के सुदृढ़ सेतु शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी" नामक कृति का विमोचन विधान सभाध्यक्ष के कर कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महेश चंद्र द्विवेदी सेवा निवृत्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व पूर्व राज्य मंत्री व बहुचर्चित एमएलसी मथुकर जेटली भी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुंबई 'हिंदी सामना अखबार' के वरिष्ठ स्तंभकार राजेश विक्रांत व चंद्रशेखर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ के डिप्टी मेयर अरूण कुमार तिवारी, टाइम्स आफ इंडिया के पूर्व संपादक अतुल चन्द्रा, वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री श्याम कुमार, शैलेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, रामानन्द शास्त्री, के• पी• तिवारी अखिलेश बाजपेयी, ब्रजेश शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, बरेली के बहुचर्चित जिलाधिकारी रहे प्रख्यात चिन्तक विचारक कैप्टन आर• विक्रम सिंह (आईएएस), शीत कुमार दुबे (प्रबन्ध निदेशक होटेल ग्रैन्ड ओरियन), शेखर हास्पिटल प्रा• लि• के प्रबंध निदेशक डा• ए• के• सचान, राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष ए• के• पांडेय, के• जी• मिश्रा, राजीव लोचन शुक्ल, सौम्या शुक्ला, अधिवक्ता अभिलाषा पांडेय, डॉ• मनसा पांडेय, (मनसा पब्लिकेशन्स), संयुक्त व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अथ्यक्ष मिथलेश सिंह, विभा मौर्य, पूजा श्रीवास्तव, लखनऊ के उभरते समाजसेवी अजय त्रिपाठी "मुन्ना" इत्यादि अनेकानेक पत्रकार साहित्यकार समाजसेवी व प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News