कुलदीप जनवादी पर हमले के आरोपी,पुलिस की पकड़ से दूर



---संतोष यादव, सुल्तानपुर, 03 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गोसाईगंज थाना अंतर्गत हयात नगर निवासी कुलदीप यादव पर प्राणघातक हमले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना के पांच दिन बाद भी वे पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना को लेकर आक्रोशित समाजवादी प्रजातान्त्रिक सेना के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा से मिलकर तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा फिर भी पुलसिया कार्यवाही अभी तक शून्य है।
दो दिन पूर्व कुलदीप समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही कुलदीप यादव की जानमाल सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की थी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कुलदीप अपने हयातनगर के महादेवपुर स्थिति व्यवसायिक प्रतिष्ठान अभिनव एग्रो पर बैठे थे, तभी पीछे से राहुल शर्मा,राजेश शर्मा नीरज शर्मा धीरज शर्मा कृष्ण कुमार योगेन्द्र यादव दिनेश शर्मा सहित अपने दर्जन भर साथियों के साथ पहुँच कुलदीप पर हमला बोल दिया। और दुकान में जमकर लूटपाट की। गुहार सुनकर दौड़े लोगो को देख सभी दुकान में रखा 55,700रूपये लूटकर युवक फरार हो गए।मौके पर पहुँचे लोगो ने कुलदीप को जिला अस्पताल पहुँचाया। मौके की नजाकत भाप पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी तो दर्ज कर ली लेकिन आगे उनकी गिरफ़्तारी से बच रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News