बनारस में सिटी गैस सिस्टम का पहला चरण पूरा, अब बस मोदी जी का इंतजार



---अशोक तिवारी, वाराणसी, 04 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

51,000 करोड़ रुपए की लागत से 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र से 24 अक्टूबर 2016 को किया था। उसके बाद से ही यहां काम प्रारंभ हो गया था। सिटी गैस सिस्टम के प्रोजेक्ट के तहत बनारस को फूलपुर- हल्दिया एंड बोकारो- धामरा गैस पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर बनारस के 12 लाख गैस उपभोक्ताओं को फायदा मिलना है। इसका पहला चरण वाराणसी के डीएलडब्लू और बीएचयू में था, जिसका काम पूरा हो गया है। इसके अंतर्गत 900 घरों में गैस पाइप लाइन पहुंच चुकी है।

इस गैस पाइप लाइन से सप्लाई होने वाली गैस नेचुरल गैस है। अन्य शहरों में जहां पाइप्ड गैस सिस्टम है। वहां हर महीने एलपीजी के मुकाबले पाइप्ड गैस की लागत 100 रुपए कम आती है। इसके अलावा पाइप्ड गैस सिस्टम में लीकेज होने की स्थिति में उपभोक्ता को खतरा कम होता है। 

नेचुरल गैस का घनत्व कम होने की वजह से यह हवा में ऊपर उठ जाती है। जबकि एलपीजी हवा से भारी होने के कारण नीचे बैठ जाती है और आग लगने की स्थिति में उपभोक्ता के लिए खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बनारस के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक कराने में आने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी, जिसकी शुरुआत हो रही है। खुद प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। इसका पहला चरण तैयार कर दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News