---संतोष यादव, सुल्तानपुर, 05 मई 2018 इंडिया इनसाइड न्यूज़।
समाजवादी पार्टी के अनुसांगिक संगठन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद,व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रहे अरशद खान ने दिल्ली में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रोफेसर राम गोपाल यादव से मिलकर उत्तर प्रदेश में होने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बदले समीकरण से उन्हें अवगत कराया।
नेताद्वय ने योगी सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था, फर्जी एनकाउंटर के साथ ही जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न की सिलसिलेवार जानकारी देकर पार्टी की तरफ से जल्द ही जनांदोलन किये जाने के भी सुझाव दिए। राष्ट्रीय महासचिव प्रो• रामगोपाल से मिलकर निकले लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव मेराज अहमद ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है, कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में हो रही बदले की राजनीति को लेकर रणनीति बनाई जायेगी।