कानपुर, 05 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की बैठक जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें उन्होने 2019 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर से कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करे।
उन्होने कहा बूथ स्तर पर चौपाल लगाकर सपा पाटी की पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गये विकास कार्यो व सपा पर्टी की नीतियों व उसकी रीतियों को अवगत करते हुए मोदी व योगी की सरकार का पर्दाफाश करे। साथ साई कहा कि देश व प्रदेश में वर्तमान में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। सरेआम गलत घटनाए हो रही है लेकिन भाजपा की सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। 2017 के विधान सभा चुनाव में किसानों के कर्ज माफी किए जाने के वायदे किए थे लेकिन योगी सरकार ने किसी भी किसान का एक लाख रूपये का कर्ज नहीं माफ किया। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है उल्टा बैंक कर्ज के नाम पर वसूली किसानो से कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी, जीएसटी, इ-वे बिल के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है जिसेस व्यापारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है तो भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ा वर्ग को लुभाने के लिए दलितों के यहाँ रात्रि विश्राम और भोज करने का नाटक कर रही है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, मुमताज अहमद, अबरार आलम खां, मो• शमीम, सुरेश गुप्ता, राजीव अवस्थी, पुष्पा दीक्षित, एमडी सिंह, सुनील मांझी, मो• वासिद, रतन गुप्ता, सूरजबली विश्वकर्मा, संतोष यादव, रामजी सविता, शैलेन्द्र यादव, श्याम सुन्दर यादव आदि मौजूद रहे।