रेल मंत्रालय ने नई हमसफर ट्रेन 22437/22438 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल शुरू की



इलाहाबाद, 09 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● मनोज सिन्हा ने इलाहाबाद स्टेशन से ट्रेन नंबर 22437 को झंडी दिखाकर रवाना किया

भारतीय रेल ने नई हमसफर ट्रेन, 22437/22438 इलाहाबाद-आनंद विहार-टर्मिनल (सप्ताह में तीन दिन) की शुरूआत की। केन्द्रीय संचार (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार 09 मई को मध्य रेलवे के इलाहाबाद स्टेशन से इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।

नई ट्रेन सेवा का विवरण निम्न है-

22437/22438 इलाहाबाद-आनंद विहार (ट) हमसफर एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)

22437 इलाहाबाद-आनंद विहार (ट) हमसफर एक्सप्रेस, चलने के दिन-इलाहाबाद से (सोम.बुध.शनि)

22438 आनंद विहार (ट) -इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस, आनंद विहार (ट) से (मंगल, गुरू, रवि)

यात्रा का समय इलाहाबाद से आनंद विहार (ट) 07 घंटे 55 मिनट

आनंद विहार से इलाहाबाद 7 घंटे 30 मिनट

ठहराव कानपुर सेंट्रल

नियमित सेवा की संरचना एलडब्ल्यूएसीसीएन-18, एलडब्ल्यूएलआरआरएम-2 कुल 20 कोच

सेवा की प्रकृति-हमसफर एक्सप्रेस

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News