प्रधानमंत्री ने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से जानों के नुकसान पर दुख व्यक्त किया



नई दिल्ली, 16 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 15 मई 2018 को वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से हुए जानों के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से हुए जानों के नुकसान पर बेहद दुखी हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाएं। मैंने अधिकारियों से बात की और उन्हें प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा।

मैंने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से उत्पन्न स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। उत्तर प्रदेश सरकार स्थिति पर बहुत करीबी निगरानी रख रही है तथा प्रभावितों की सहायता करने के लिए कार्य कर रही है।’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News