मानवता की सेवा में तत्पर रहेगा गंगा -यमुना अस्पताल : डा• कुलपति तिहारी



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 21 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● गंगा-यमुना हास्पिटल का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत ने किया उद्घाटन

लंका- सामनेघाट रोड स्थित बीएचयू ट्रामां सेंटर के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गंगा - जमुना हास्पिटल का मुख्य अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डा• कुलपति तिवारी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमें विश्वास है कि पीड़ित मानवता की सेवा में यह अस्पताल सदैव तत्पर रहेगा। गरीब और असहाय लोगों के इलाज के लिए यह अस्पताल सबसे आगे होगा।

अतिथियों का स्वागत करते हुये मैक्सवेल हास्पिटल एण्ड ट्रांमा सेंटर के निदेशक डा• के• एन• पाण्डेय ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ ही हर रोगो के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम बनाया है जो 24 घण्टे मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ• पी• एस• वर्मा, श्रीराम द्धिवेदी, डॉ• विरेन्द्र केशरी, एम• एस• जनरल सर्जन डॉ• अनिल यादव, डॉ• अनिल पान्डेय, डॉ• ए• के• सिंह, डॉ• एस• एन• पान्डेय, डॉ• एम• के• शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News