भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार....



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 22 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भदोही जनपद के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र को सिगरा पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता 60 वर्षीय कन्हैयालाल मिश्र मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक 32 वर्षीय युवती के साथ सिगरा थाना क्षेत्र के होटल में ठहरने के लिए आये। होटल मैनेजर मनीष सिंह के पूछने पर युवती को अपनी पत्नी बताया और इलाज के लिए आने का कारण बताकर कमरा नम्बर 61 बुक कराया। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग आधे घंटे बाद कमरे से युवती के चीख चीख कर रोने की आवाज आई।

मैनेजर मनीष सिंह के पूछने पर युवती ने बताया कि मुझे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा नेता ने कोलकाता से वाराणासी बुलाया और मुझसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इस पर होटल मैनेजर ने तुरंत सिगरा पुलिस को घटना की सूचना फोन से दी।

घटनास्थल पर पहुंची सिगरा पुलिस मौके से भाजपा नेता को पकड़ कर थाने ले आयी। जिस पर भाजपा नेताओं का दबाव पुलिस पर पड़ने लगा, युवती के नहीं मानने पर उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया। लेकिन सत्ता की हनक के चलते नेताजी की खातिरदारी भी पुलिस वाले ख़ूब कर रहे थे।

पीड़ित युवती ने बताया कि वह कोलकात्ता की निवासी है और भाजपा नेता से कई माह पूर्व से संपर्क में थी। भाजपा नेता सरकारी नौकरी दिलाने के लिए आज मुझे बुलाये थे।

इस घटना में होटल संचालक की भी भूमिका संदिग्ध है लाज के रजिस्टर में पत्नी को काटकर बाद में बेटी लिखा गया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा संख्या 379/18 धारा 376 आईपीसी दर्ज कर कन्हैयालाल मिश्रा को गिरफ्तार कर मामले की तह तक जाने में जुट गई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News