---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 31 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एमफीथिएटर खेल मैदान में 6 करोड 33 लाख की लागत से निर्मित एस्ट्रोटर्फ हाॅकी ग्राउण्ड का गुरुवार को वाइसचांसलर प्रो• राकेश भटनागर ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमें आशा है कि खेल की दिशा में बीएचयू के खिलाड़ी देश में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर नव निर्मित हाकी के मैदान में मालवीय अकेडमी एवं साई की टीम के बीच आयोजित मैत्री मैंच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोनों टीमों में मैत्री मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबर पर रही। वहीं वित्ताधिकारी डा• श्यामबाबू पटेल, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो• एस• के• त्रिगुण सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व शिक्षक मौजूद थे।