---एस• के• मणि, कानपुर, 01 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के दौरान एसएसपी की स्वाट टीम को गांजा तस्कर को पकडने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिण रवीना त्यागी व सीओ बाबूपुरवा अजीत कुमार रजक के निर्देशन में इस गैंग को पकड़ने के लिये बाबूपुरवा पुलिस को स्वापट टीम के साथ लगाया गया था।
एसपी दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस व स्वाट टीम ने इस गैंग के बारे में काफी सूचनाएं संकलित की हुई थी। बाबूपुरवा पुलिस के साथ स्वाट टीम शनिदेव मन्दिर के पास आपस में वार्ता कर रहे थे कि स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव को सूचना मिली कि एक पिकप (यूपी78 डीएन-4353) से कुछ लोग नाजायज गांजा लेकर हमीरपुर रोड से आ रहे है। पुलिस ने सूचना मिलने पर आ घेराबन्दी कर पिकप को पकड़ लिया। पिकप गाड़ी में कुल 21 किलोग्राम गांजा लदा हुआ था। इसके साथ ही गांजा के साथ तीन अभियुक्त भी पकड़े गये। पकड़े गये अभियुक्तों में छोटकऊ दीक्षित पुत्र लखन लाल नि• चन्दापुर हाजीपुर कदीम थाना घाटमपुर कानपुर नगर, ज्ञानेन्द्र पुत्र छोटेलाल नि• उन्नाव व सुरेश पथरकट पुत्र रज्जू नि• उन्नाव है।
पुलिस ने तीनो अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदर्मा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली स्वाट टीम को एसएसपी अखिलेश कुमार ने पुरस्कृत करने की बात कही है। पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश कुमार यादव, एसआई हरी शंकर यादव थाना बाबूपुरवा, का शरीफल हसन, विनय कुमार, महेश पाण्डेय, देवी सिंह, प्रदीप कुमार, निमामुद्दीन, रामदिनेश, इशरार आलम व राजवीर सिंह ये सभी स्वाट टीम के रहे।