---एस• के• मणि, कानपुर, 07 जून 2018, इण्डिया इनसाइड न्यूज।
शहर के मेथाॅडिस्ट हाई स्कूल की छात्रा वीरा श्रीवास्तव ने इंटरनेश्नल मैथमेटिकल ओलंपियाड में इंटरनेशनल रैंक एक हासिल किया तथा उन्हे अवार्ड के तौर पर गोल्ड मैडल और नकद राशि से नवाजा गया। स्कूल की मैथ और सांइस की टीचर श्रेया मेहरा ने बताया कि वीरा कुशाग्र बुद्धि की है। मुझे गर्व है कि वीरा मेरी शिष्या है।
एक कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विश्व के सबसे बड़े ओलंपियाड साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेश्नल ओलंपिया में कानपुर के छात्रों ने शहर का नाम रोशन किया है। बताया कि विजेता छात्र-छात्राओं को राजधानी दिल्ली में एक समारोह के दौरान सममानित किया गया। गर्व की बात यह है कि इस परीक्षा में भारत के अलावा सिंगापुर, दुबई, यूऐइ, मलेशिया और जापान के छात्र भी शामिल थे। इस मौके पर पीपी चौधरी ने कहा कि एसओएफ संस्थान के महाबीर सिंह ने बताया कि 2017-18 के दौरान 30 देशोंं के 1400 शहरों से 45 हजार स्कूलों ने छह एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा में हिस्सा लिया और लाखों छात्र उसमें उपस्थित हुए। राज्य स्तर शीर्ष रैंक प्राप्त करने के लिए 5850 स्कूलों के लगभग 55 हजार छात्रों को सम्मानित किया गया है। साथ ही प्रधानाचार्यो और शिक्षकों को शिक्षा में योगदान करने के लिए भी सम्मानित किया गया।