मंदिर का ध्वस्तीकरण रोकने के लिए महात्मा गांधी की समाधि पर प्रार्थना



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी/नई दिल्ली , 09 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● जनतांत्रिक जनता दल के महासचिव ने कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति पर ही उठाया सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर के नाम पर मंदिरों को तोड़कर सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है। यह दुख की बात है। मजेदार बात यह है कि जिस काल्पनिक कारिडोर के नाम पर अब तक दर्जनों मकानों को ध्वस्त किया गया है उस कारिडोर का अभी तक ब्लू प्रिंट ही तैयार नहीं है- यह बात शनिवार को नयी दिल्ली स्थित राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर जनतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने कही।

महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर काशी में कारिडोर के नाम पर हिंदूवादी विचारधारा की पोषक सरकार की सद्बुद्धि के लिए उन्होनें प्रार्थना भी किया कि सरकार काशी में मंदिरों की तोड़फोड़ बंद कराये और क्षतिग्रस्त देव विग्रहों को उनके ही स्थान पर स्थापित करे। उन्होनें यह भी कहा कि विकास के नाम पर पक्का महाल में पांच-पांच पीढ़ियों से अपना गुजर बसर करने वाले लोगों में भय घर गया है कि स्थानीय दलालों की सह पर मंदिर प्रशासन उनका पुश्तैनी मकान जबरदस्ती रजिस्ट्री करवा रहा है। महासचिव श्री श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी मंदिर परिसर में सदभाव की जगह भय का माहौल पैदा कर रहा है। उन्होने कहा कि मंदिर में अनुभवशील की जगह अनुभवहीन अधिकारी की उसी के गृह जनपद में नियुक्ति संशय पैदा करता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News