आईआईटी कानपुर मे महामहिम ने दिये छात्रों को सफलता के चार मंत्र



---एस• के• मणि, कानपुर 28 जून 2018, इंडिया इन्साइड न्यूज़।

भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान (आईआईटी) कानुपर के 51वें दीक्षांत समारेाह में शिरकत करने गुरूवार को देश के राष्ट्रपति रमानाथ कोविंद कानपुर पहुंचे। उन्होने दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को जीवन में सफलता के चार मंत्र दिए तथा छात्रों को आगे बढ़ने की सीख देते हुए हमेशा विनम्र रहे और दूसरो से प्रेरणा लेते रहे। उन्होंने कहा कि सदैव बड़ा सोंचे और जीवन में सुशासन रखे, जीवन में असफलता से कभी निराश न हो।

राष्ट्रपति ने छात्रोंं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि असफलता भी जीवन का एक पहलू है अपने काम को तब तक पूरी कोशिश के साथ करना चाहिये जब तक सफलता नहीं मिलती, एक दिन आपकों सफलता जरूर मिलेगी। उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और उपाधि प्रदान की।

आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरूवार को विमान के द्वारा सुबह लगभग पौने दस बजे अपनी धर्मपत्नि सविता कोविंद के साथ चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उनका स्वागत किया। चकेरी एयरपोर्ट से राष्ट्रपति हेलीकाॅटर से आईआईटी रवाना हुए। आईआईटी में बने हैलीपेड पर राष्ट्रपति का कानपुर में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अखिलेश कुमार के साथ आईआईटी के निदेशक अभय करदीकर ने स्वागत किया।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों के मेधावियों को प्रेसिडेंट निदेशक, रतन स्वरूप मेमोरियल, डा• शंकर दयाल शर्मा गोल्ड से सम्मानित किया गया। 186 पीएचडी धारकों को उपाधिक प्रदान की गयी जिसमें 141 छात्र तथा 45 छात्राएं शामिल रही। कार्यक्रम में इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक तथा कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह के उपरान्त आईआईटी परिसर में ही स्थित आउटरीच स्टेडियम के लिए निकले और सुपर 30 के बच्चों से भी भेंट की। यहां उन्होने पांच छात्रों को सम्मानित किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News