---एस• के• मणि, कानपुर, 02 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कानपुर पतारा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरगवा पारा में ग्राम प्रधान व सचिव के मिली भगत से केवल कागज पर बने है शौचालय व आवास तथा कागज पर ही दिख रही बोरिंग। वहीं गाँव वालों से जानकारी ली गई तो गाँव वालों ने बताया कि ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने शौचालय व आवास देने को लेकर गाँव वालों से लाखों रूपये वसूल लिए, वहीं पर प्रधान पति राजु संखवार के द्वारा बताया गया कि अभी 80 से ज्यादा शौचालय आ चुके है जिसमें अभी तक तकरीबन 50 शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। ज्यादातर आवश्यक जगहों पर हैन्डपम्प रिबोर भी करा दिये है। जबकि मौके पर गांव के निरीक्षण में देखा गया कि हैन्डपम्प खराब ही पड़े थे व किसी भी शौचालय का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जबकि सरगवां गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान पिंकी देवी पर कई अरोप भी लगाये है। सबसे बड़ी बात तो यह कि प्राथमिक जूनियर स्कूल मे भी लगे हैन्डपाइप खराब पड़े हुए है व शौचालय बदहाल पड़े हुए है जिससे स्कूल मे पढ़ने वाले छात्र छात्राएँ बहार टॉयलेट के लिए जाने को मजबूर है व पीने के पानी के लिए छात्र गांव के हैन्ड पम्प की ओर रूख़ करते हैं। अब सोचने की बात तो यह है कि सरकार तो सबका साथ सबका विकास चाहती है तो वहीं ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से योगी सरकार के योजनाओं की धज्जियाँ उड़ाई जाती है। अधिकारी भी प्रधान के साथ मिल कर सरकार को चूना लगाते हुए मौज कर रहे है। देखना यह है कि सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या इसी तरह अधिकारी व ग्राम प्रधान मौज लेते रहेंगे।
गाँव मे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है, छात्रों मे भी भारी रोष व्याप्त है। गाँव की गलियों में, निकटतम जूनियर स्कूल के आसपास, राम जानकी मन्दिर के आसपास चारों नालियों का गंन्दा पानी भरा व फैला हुआ है जिससे गांव के लोगों मे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान व सचिव की आँखें बन्द पड़ी है जिसके चलते लोगो मे आक्रोश व्यप्त है।