लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से शिष्टाचार भेंट की



लखनऊ, 07 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (एल•डब्ल्यू•जे•यू•) के पदाधिकारियों ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन महामंत्री के• विश्वदेव राव ने किया। इस अवसर पर यूनियन ने पत्रकारों की कई व्यवहारिक समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डब्ल्यू•जे) की मुहिम "पत्रकार सुरक्षा कानून" को केंद्र सरकार द्वारा लागू कराने के विषय में केन्द्रीय मंत्री ने माना कि ये कानून पत्रकारों के लिए बनना चाहिए। महाराष्ट्र, जो उनका गृह राज्य है उसमें ये लागू हो चुका है। श्री अठावले ने लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (एल•डब्ल्यू•जे•यू•) के ज्ञापन पर सूचना मंत्री रजयवर्धन सिंह राठौर से व्यापक चर्चा कर इस मसौदे को देश के समस्त राज्यों में लागू करवाने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अविनाश शुक्ला, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अतीकुर्रहमान, योगेश त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, रजत मिश्रा, नितिन श्रीवास्तव एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News