कुलपति ने रेजिडेण्ट डाक्टर्स से मरीजों के हितों को ध्यान में रखकर काम पर लौटने की अपील की



वाराणसी, 28 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गत 24 सितम्बर 2018 को विश्वविद्यालय परिसर में घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने खेद जताया है। कुलपति ने गरीब मरीजों के हितों तथा पीड़ित मानवता की सेवा को ध्यान में रखते हुए रेजिडेण्ट डाक्टर्स से अपने काम पर लौट आने की अपील की है।

कुलपति प्रो• भटनागर ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन तथा जिला प्रशासन द्वारा रेजिडेण्ट डाक्टर्स द्वारा की जा रही सुरक्षा सम्बन्धी मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर कई ठोस कदम उठाते हुए उसे अमल में लाने की पहल की गयी है।

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन कृतसंकल्पित है तथा डाक्टर्स की मांगों के अनुरुप चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं चिकित्सा अधीक्षक के सीधे नियंत्रण तथा निर्देशन में सौपे जाने सम्बन्धी पहल की गयी है। डाक्टर्स की अन्य मांगों पर भी त्वरित गति से कार्यवाही आरम्भ कर दी गयी है। इस परिप्रेक्ष्य में कुलपति ने सभी रेजीडेण्ट डाक्टर्स से बड़ी संख्या में मरीजों के हितो को ध्यान में रखकर कार्य पर वापस लौटने एवं चिकित्सालय की व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन करने में सहयोग देने की अपील की है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News