गुंजा गुजराती मोदी बनारस छोड़ो का नारा



वाराणसी, 09 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गुजरात में उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों पर हो रहे हमले और पलायन की घटना के बाद अब वाराणसी में भी गुजरातियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश दिखने लगा है। मंगलवार को यूपी -बिहार एकता मंच के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नरेन्द्र मोदी बनारस छोड़ो का नारा बुलंद किया। यूपी - बिहार एकता मंच के बैनर की ओर से लोगों ने शहर में जगह जगह 'नरेन्द्र मोदी बनारस छोड़ो' के पोस्टर लगाते हुए गुजरात में उतर भारतीयों के उपर हो रहे घटना की निंदा की। पोस्टर में गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हिंसा के खिलाफ बनारस से एलान-ए-जंग का आगाज कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजराती हैं इसके बाद भी उत्तर भारत के लोगों ने उनको सीने से लगाया और वाराणसी से अपना सांसद बनाकर प्रधानमंत्री की गद्दी तक पहुंचाया। लेकिन इसके बावजूद गुजरात के लोग एक सप्ताह से जिस तरह से उत्तर भारतीयों पर अत्याचार कर रहे हैं इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री की खामोशी सवालिया निशान लगाती है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News