प्रो• पंजाब सिंह कृषि समृद्धि आयोग के विशेष आमंत्रित सदस्य बने



वाराणसी, 09 अक्टूबर, 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रख्यात वैज्ञानिक व रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी, (उ•प्र•) के कुलाधिपति (चाॅसलर) एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पंजाब सिंह को उत्तर प्रदेश में विगत दिनों में गठित ‘‘कृषि समृद्धि आयोग’’ का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित इस आयोग का गठन किसानों की आय बढ़ाने हेतु रणनीति बनाकर उसे क्रियान्वित करने के उद्देश्य से किया गया था।

इसके पूर्व प्रो• सिंह को देश के शीर्ष सात विश्वविद्यालयों जिसमें बीएचयू भी शामिल है द्वारा पूर्व में डी•एस•सी• आनरिसकाजा से सम्मानित किया जा चुका है। मिर्जापुर जिले के अनन्तपुर ग्राम के निवासी प्रो• पंजाब सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक एवं कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग भारत सरकार के सचिव भी रह चुके है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर (म•प्र•) के कुलपति तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद को भी सुशोभित किया है। देश में हरित क्रान्ति लाकर फसल उत्पादन बढ़ाने में प्रो• सिंह का विशेष योगदान रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News