सेना ने पुणे के खेड़ में पूर्व सैनिकों की रैली आयोजित की



पुणे, 13 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सेना ने पुणे जिले के खेड़ में (राजगुरूनगर) एक “पूर्व सैनिक रैली” का आयोजन किया। इस रैली में लगभग 250 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया। इस रैली को देहु रोड़ कैंटोनमेंट के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ओ• पी• वैष्णव, वीएसएम ने संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा सशस्त्र सैना परिवार के हिस्सा बने रहेंगे और उनके कल्याण को सदा महत्व एवं प्राथमिकता दी जाएगी।

इस रैली का आयोजन राज्य प्रशासन एवं जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से किया गया इस रैली का मुख्य जोर पेंशन के मामले पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के समक्ष आने वाली भूमि एवं कानूनी मामलों की चुनौतियों की समस्याओं के साथ दक्षिण महाराष्ट्र के क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के रिकॉर्ड के अद्यतन पर था। विभिन्न नई कल्याणकारी परियोजनाओं को लेकर पूर्व सैनिको को जागरूक कराने के लिए सेना एवं नागरिक प्रसाशन की विभिन्न कल्याणकारी एजेंसियों एवं संगठनों द्वारा कई स्टॉल लगाये गये थे। इस अवसर एक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News