आयकर विभाग ने दिल्ली, गुजरात और दादरा में छापेमारी की



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आयकर विभाग ने सिंथेटिक यार्न (धागे) और पॉलिएस्टर चिप्स के एक निर्माता एवं वितरक के खिलाफ 01.09.2021 को एक तलाशी तथा जब्ती अभियान चलाया। कंपनी का दिल्ली में कॉर्पोरेट कार्यालय है जब कि दादरा और नगर हवेली एवं दाहेज में कारखाने हैं।

तलाशी के दौरान, अपराध सिद्ध करने वाले कई दस्तावेज, अनियमित बहीखाता, डिजिटल साक्ष्य आदि मिले हैं जिनसे समूह की बेहिसाब लेनदेन में संलिप्तता का पता चलता है। नियमित खातों के बाहर लेनदेन, नकद खरीद, बिक्री को छिपाने और फर्जी पक्षों को बिक्री की बुकिंग के पर्याप्त सबूत भी मिले हैं।

समूह ने पिछले कुछ वर्षों में बही खाते में 380 करोड़ रुपये के अपने बेहिसाबी धन को फर्जी इकाइयों के माध्यम से असुरक्षित ऋण के रूप में दर्शाया। इसके अलावा, उसके बहीखाते में शेयर प्रीमियम के रूप में शेल इकाइयों के माध्यम से 40 करोड़ रुपये की राशि भी दिखायी गयी। शेल इकाइयों के निदेशकों और लेखा परीक्षकों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उन इकाइयों का इस्तेमाल मूल रूप से आवास संबंधी प्रवृष्टियां प्रदान करने के लिए किया गया था।

"अंगाड़िया" के माध्यम से नकद खरीद के पर्याप्त सबूत और नकदी के लेनदेन का खुलासा करने वाले दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 154 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद की बुकिंग के साक्ष्य का भी पता चला है। तलाशी के दौरान बेहिसाबी आभूषण मिले हैं और 11 लॉकर पर रोक लगा दी गयी है।

तलाशी अभियान अब भी जारी है और जांच का काम चल रहा है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News